हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट स्वीकार करते हैं कि वह अपने बच्चों को सुबह नींद से जगाने के लिए उन्हें कोका-कोला देते हैं।
पिट ने कहा कि उनके व उनकी पत्नी एंजेलिना जोली के लिए अपने छहों बच्चों को दिनभर के लिए तैयार करने में बहुत परेशानी होती है।
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक पिट ने 'इनसाइड द एक्टर्स स्टूडियो' की रिकॉर्डिग के दौरान कहा कि वह अपने बच्चों को जगाने के लिए उन्हें कोका-कोला देते हैं। उन्होंने कहा कि जब वह उनसे बार-बार कोका-कोला पीने के लिए कहते हैं तब वे जागते हैं।