लाल रंग को प्यार का रंग कहा जाता है। आज वैलेंटाइन-डे के मौके पर लोग खास तौर से अपने पार्टनर को रिझाने के लिए रेड कलर की ड्रेसेज पहनते हैं या फिर उन्हें लाल रंग का गुलाब देकर प्रपोज करते हैं।
देखा जाये तो लाल रंग सब पर फबता है और सबको खूब भाता भी है।ऐसे में हमारी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भला इस लाल रंग के जादू से कैसे बच सकती हैं। उनकी वार्डरोब में एक रेड ड्रेस या साड़ी जरूर रहती है।
ऐसे में जब यह हसीनाएं रेड हॉट ड्रेसेज में नजर आती हैं तो उनका जलवा देखते ही बनता है।बॉलीवुड में भी लाल के जबरदस्त क्रेज रहा है। न जाने कितनी हसीनाओं ने लाल ड्रेस में फोटोशूट करा कर बिजलियां गिराई हैं।
आज वैलेंटाइन-डे के मौके पर तस्वीरों के जरिए नजर डालते हैं सुर्ख लाल रंग की ड्रेसेज में लिपटी कुछ बॉलीवुड हसीनाओं पर: