BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> Bollywood Yet To Come To Rescue Of Mubarak Begum

कंगाली के दौर से गुजर रही हैं यह मशहूर सिंगर, बॉलीवुड को नहीं परवाह

1 of 5 Photos

गुजरे ज़माने की मशहूर सिंगर मुबारक बेगम इन दिनों बदहाली के दौर से गुजर रही हैं। तकरीबन 70 साल की यह सिंगर बहुत ही बुरी हालत में हैं और बड़ी मुश्किल से अपना और अपने परिवार का गुजर-बसर कर पा रही हैं। एक तरफ उनकी खुद की तबीयत ठीक नहीं रहती और ऊपर से उन पर अपनी बीमार बेटी की जिम्मेदारी है।

उनकी बेटी की उम्र चालीस साल है। इतनी बुरी आर्थिक और शारीरिक हालत से गुजर रही इस बेहतरीन सिंगर की मदद के लिए कोई बॉलीवुड सेलिब्रिटी अभी तक आगे नहीं आई है।

उन्होंने जिस तरह से बॉलीवुड में संगीत को अहम स्थान दिलाने में भूमिका निभाई है, उस हिसाब से वह बॉलीवुड से इतनी तो उम्मीद रखती हैं कि उनपर थोडा ध्यान दिया जाये। उन्होंने कई इंटरव्यू देकर अपनी इस हालत से सबको अवगत कराया है, मगर बॉलीवुड से कोई निर्माता-निर्देशक या सेलिब्रिटी उनकी मदद करने आगे नहीं आया।

आज बॉलीवुड में हर फिल्ममेकर अपनी फिल्म की 100 करोड़ से अधिक कमाई करने की जुगाड़ में लगा दिखाई देता है। इसके अलावा, कई स्टार्स भारी-भरकम मेहनताना लेने की बात पर अड़ जाते हैं, मगर बॉलीवुड अपने लेजेंड्स पर कोई ध्यान नहीं देता।

जब कोई फिल्म पर्सनालिटी इस सिंगर की मदद करने को आगे नहीं आई तो खुर्शीद अनवर ने फेसबुक के जरिए उनका दर्द दुनिया के सामने रखा।

उन्होंने अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा, "महान सिंगर मुबारक बेगम आज बदहाल हैं। न सरकार पूछती है, न फिल्म इंडस्ट्री। बीमार खुद भी हैं और बेटी भी। अभी मैंने उनसे बात की ..दिल भर आया। हम सब कर्ज़दार हैं उनके। अपनी हैसियत ज्यादा नहीं है। दस हज़ार से ऊपर की नहीं। और आप???"


आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment