IN PICS :अशोक मेहता के अंतिम संस्कार में पहुंचे शाहरुख़-प्रियंका
dainikbhaskar.com
| Aug 18, 2012, 10:08AM IST

बॉलीवुड छायाकार अशोक मेहता का शुक्रवार दोपहर मुम्बई में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, दीया मिर्जा, शशि कपूर, सुभाष घई, मनीषा कोइराला, गुलशन ग्रोवर, फराह खान, अरशद वारसी, रजा मुराद और गोविंद निहलानी सहित बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां अशोक को अंतिम विदाई देने पहुंची।
मेहता को 'बैंडिट क्वीन', '36 चौरंगी लेन', 'उत्सव', 'राम लखन', 'खलनायक' और एम. एफ हुसैन की 'गज गामिनी' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।
PICS: हमेशा के लिए चले गए सिनेमेटोग्राफर अशोक मेहता, बॉलीवुड ने यूं दी विदाई








