BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> Bollywood Sad On Demise Of Jaspal Bhatti

जसपाल भट्टी के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर

agency | Oct 25, 2012, 16:46PM IST
 
 


हास्य व व्यंग्य के जाने-माने कलाकार जसपाल भट्टी की असमय मौत से बॉलीवुड में शोक की लहर फैल गई है। अनुपम खेर, अक्षय खन्ना व रितेश देशमुख जैसे कलाकारों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। 



अनुपम ने ट्विटर के जरिए कहा कि अभी-अभी मुम्बई पहुंचा और मित्र जसपाल भट्टी के दुखद निधन के विषय में सुना। भगवान क्यों सबसे अच्छे लोगों को हमसे दूर ले जा रहा है। बहुत दुखद है।


मैं भट्टी से कहता था कि वह बहुत गम्भीरता के साथ हास्य पेश करते हैं। वह भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के भी बहुत बड़े समर्थक थे। उनकी आत्मा को शांति मिले। 




अक्षय ने कहा कि महान हास्य कलाकार भट्टी के निधन के विषय में सुनकर दुख हुआ। मुझे उनका सुपरहिट शो `फ्लॉप शो` याद है, इस शो ने हमारे जीवन में आवश्यक आनंद दिया। उनकी आत्मा को शांति मिले। 



फिल्मकार मधुर भंडारकर ने कहा कि लोगों को हंसाना एक कला है और भट्टी इसमें पारंगत थे। उनकी आत्मा को शांति मिले और ईश्वर उनके परिवार को यह दुख सहने की ताकत दे।


आयुष्मान खुराना ने भी दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनके परिवार को यह दुख सहने की ताकत देने की कामना की।


अपनी पहली फिल्म `तुझे मेरी कसम` में भट्टी के साथ काम कर चुके रितेश ने उन्हें विनम्र, खुशमिजाज, मजाकिया व मददगार व्यक्ति बताया। उन्होंने उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई। 



अभिनेता अरशद वारसी ने कहा कि हमने एक और महान आत्मा को खो दिया। सिद्धार्थ, पुनीत मल्होत्रा, विशाल ददलानी, सोनू सूद, नेहा धूपिया, जावेद जाफरी व अन्य कलाकारों ने भी उनके निधन पर शोक जताया।


57 वर्षीय भट्टी की गुरुवार तड़के जालंधर से 40 किलोमीटर दूर पंजाब के नाकोदर में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह अपनी नई फिल्म `पॉवर कट` के प्रचार के लिए जालंधर जा रहे थे।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment