साल 2012 में बॉलीवुड में फिल्मों की सफलता के मायने भी बदल चुके हैं। अब अगर फिल्म की कमाई 100 करोड़ से ऊपर नहीं होती तो उसे सुपरहिट की श्रेणी में नहीं रखा जाता। इस साल कुछ फिल्में ऐसी भी रहीं, जो दर्शकों को ज्यादा लुभा नहीं पाईं, लेकिन उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। ‘जब तक है जान’, ‘राउडी राठौर’, ‘बोल बच्चन’, ‘सन ऑफ सरदार’ ऐसी फिल्में हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा कमाई की, लेकिन दर्शकों की नज़र में ये फिल्में कुछ ख़ास नहीं थीं।