ये बेहद कम बजट की फिल्में थीं जो दर्शकों को काफी पसंद आईं। साथ ही, इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से ज्यादा कमाई भी की। लो बजट में एंटरटेनिंग फिल्म बनाने का फंडा निर्माता-निर्देशकों को काफी पसंद आया और यह इस साल का ट्रेंड बन चुका है। इनके अलावा भी इस साल कई लो बजट फिल्में आईं, जिन्हें अविश्वसनीय रूप से दर्शकों ने पसंद किया। आने वाले समय में कम बजट की फिल्में बनाने का कॉन्सेप्ट निर्माताओं के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।