इस साल बॉलीवुड में कई नए ट्रेंड्स देखने को मिले। लो बजट की कई फिल्मों ने काफी अच्छा बिजनेस किया, वहीं भारी-भरकम बजट वाली कुछ फिल्में पिट गईं। इस साल सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होने वाली लो बजट की सक्सेसफुल फिल्में थीं ‘विक्की डोनर’, ‘कहानी’, ‘पान सिंह तोमर’, ‘इंग्लिश विंग्लिश’ और ‘बर्फी’।