मुंबई. आमिर खान की आने वाली फिल्म 'तलाश' का म्यूजिक लॉन्च हो गया है। इस फिल्म में आमिर एक पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में हैं जिसे एक मामले को सुलझाने का जिम्मा दिया गया है। मुंबई के एक होटल में हुए म्यूजिक लॉन्च के वक्त फिल्म से जुड़े तमाम लोग मौजूद थे। आमिर पहले इस फिल्म का म्यूजिक लॉन्च मुंबई के एक रेड लाइट इलाके में करने वाले थे, क्योंकि फिल्म की कहानी इसी 'रेड लाइट एरिया' के ईद-गिर्द घूमती है, लेकिन आखिरी वक्त पर उन्होंने वेन्यू बदल दिया। इस मौके पर आमिर ने कहा, 'पहले हमने ऐसा सोचा था, लेकिन फिर हमें लगा कि ऐसा करना ठीक नहीं होगा। इससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। रेड लाइट इलाके के लोगों की मजबूरी या बदकिस्मती का इस्तेमाल हम अपने फायदे के लिए करें, यह मुझे ठीक नहीं लगा।'
इस बीच, आमिर ने 150 करोड़ रुपए के एडवर्टाइजिंग कॉन्ट्रैक्ट ठुकरा दिए हैं। दरअसल, आमिर सामाजिक मुद्दों को लेकर एक टीवी शो पर काम कर रहे हैं। इसके जरिये आमिर अपनी छवि को बदलना चाहते हैं। आमिर के पास अगस्त में कई ऐड कांट्रेक्ट थे, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने सारे कांट्रैक्ट खत्म कर दिए हैं। आमिर ने कहा कि जाहिर तौर पर वे वैसे ब्रांड का ऐड करेंगे जो 'अतुल्य भारत' के अभियान का हिस्सा होगा।
फिल्म के शौकीनों के लिए ये दिवाली तीन गिफ्ट लेकर आ रही है। शाहरुख खान की 'जब तक है जान' और अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार'। दोनों फिल्में आजमाए हुए कामयाब फॉर्मूले पर हैं। यानी सौ-सौ करोड़ रुपए से ज्यादा के कारोबार की गारंटी। फिल्म निर्माताओं की नजर त्योहार की वजह से मिलने से वाले 20 प्रतिशत एक्स्ट्रा बिजनेस पर है। इंडस्ट्री को करीब 500 करोड़ रुपए के कारोबार की उम्मीद इस त्योहार से है (गौतम बुरगोहेन की खास रिपोर्ट पढ़ने के लिए आगे के स्लाइड पर क्लिक करें) ।