BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> Bollywood Congratulated Shahrukh Khan On Birthday

47 के हुए किंग खान, बॉलीवुड ने कहा, 'हैप्पी बर्थ-डे'

agency | Nov 02, 2012, 15:30PM IST
 
 


अभिनेता शाहरुख खान ने शुक्रवार को अपना 47वां जन्मदिन मनाया और इस अवसर पर बॉलीवुड हस्तियों ने उन्हें मुबारकबाद दी।

फिल्म निर्माता-निर्देशक करन जौहर, अभिनेता विवेक ओबेरॉय, फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा और अन्य कई हस्तियों ने ट्विटर के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दी।

करन ने लिखा, "देश को प्यार करना सिखाने वाले शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई।"

अनुभव ने लिखा , " सिनेमा के ऐतिहासिक घटनाओं में काफी कम लोगों का जिक्र होता है। आप उनमें से एक हैं। शाहरुख को जन्मदिन की बधाई।"

विवेक ओबेरॉय ने लिखा, "शाहरुख को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। भगवान आपको हमेशा अच्छी सेहत और खुशियां दे।"

इनके अलावा अभिनेता रितेश देशमुख, तुषार कपूर, श्रेयश तलपडे, आफताब शिवदासानी, अभिनेत्री दिया मिर्जा और नेहा धूपिया ने भी उन्हें जन्मदिन की मुबारकबाद दी।

शाहरुख की 20 बेस्‍ट फिल्‍मों के बारे में जानें

 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment