कैंसर से जूझ रहे टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना करने वालों का तांता लग गया है। युवराज के दोस्त और प्रशंसक तो क्रिकेटर की सलामती की दुआ कर ही रहे हैं, बॉलीवुड की कई कई नामचीन हस्तियों ने भी युवराज के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया है, ‘युवराज को कैंसर होने की खबर सुनकर आश्चर्यचकित रह गया। युवी यदि तुम इसे पढ़ोगे तो पता चलेगा कि हम सब तुम्हारे के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। सब कुछ ठीक हो जाएगा।’ अभिताभ ने कहा, ‘युवराज, सुबह जगने के बाद जोर से कहो- हर दिन हर तरह से मैं बेहतर होता जा रहा हूं।’
बिग बी के अलावा अन्य कई बॉलीवुड हस्तियों ने ट्विटर के माध्यम से युवी के लिए ट्वीट किया है
शान: युवराज धमाकेदार वापसी करेंगे और नयी ऊँचाईयाँ छुएंगे| मैं उनके लिए विशेष प्रार्थना करता हूं कि वह जल्द ठीक हो जाएं|
अभिषेक बच्चन: मुझे जन्मदिन की बधाई देने के लिए धन्यवाद युवी..गेट वेल सून...बिग हग
दीया मिर्ज़ा:युवराज के बारे में सुनकर दुःख हो रहा है...यही दुआ है कि वह जल्द ठीक हो जाएं..मैं जानती हूं जल्द हार मानने वालों में से नहीं हैं...वह यह मैच भी जीत जाएंगे|
कुणाल कोहली: युवराज ने इन्डियन क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया है...आने वाला वर्ल्ड कप उनके बिना संभव नहीं इसलिए उनकी सलामती की दुआ कीजिए..गेट वेल युवी..
स्मृति ईरानी:युवराज के ख़राब स्वास्थ्य के बारे में सुना...मेरी सहानुभूति उनके परिवार के साथ है...बस यही आशा है कि वह जल्द ठीक हो जाएं...
ट्रेड अनालिस्ट तरन आदर्श: युवराज सिंह के जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहा हूं...
अमीषा पटेल:अपने दोस्त युवी के लिए प्रार्थना है कि वह जल्द ठीक हो जाएं|उन्हें ठीक होना होगा...आशा करती हूं वह जल्द ठीक हो जाएं...
निर्देशक अशोक पंडित:युवराज के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं... मैदान पर जीतने वाले फाइटर युवी इस बीमारी की जंग को भी जीत जाएं|