सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (CCL) 3 की शुरुआत आज होने जा रही है। इसकी ओपनिंग सेरमनी 9 फरवरी को कोच्चि में होगी और इस लीग का उद्घाटन केरला स्ट्राईकर्स और मुंबई हीरोस के बीच जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेला जाएगा।
फिल्म इंडस्ट्री और साउथ फिल्म इंडस्ट्री (तमिल, तेलुगु और कन्नड़ा) के एक्टर्स एक साथ क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे। बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर्स के बीच टी-20 फॉरमेट में क्रिकेट खेला जाएगा।
सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग सीजन-3 में मुंबई हीरोस, चेन्नई राइनॉस, बंगाली टाइगर्स, तेलुगु वॉरियर्स, कर्नाटका बुलडोजर्स, भोजपुरी दबंग्स, वीर मराठी और केरला स्ट्राइकर्स नाम की 8 टीमें होंगी।
इस क्रिकेट लीग को चर्चा में लाने के लिए साउथ और बॉलीवुड की बोल्ड और ब्यूटीफुल एक्ट्रेसेस का सहारा भी लिया जाता है।इस लीग से जुडी हर अभिनेत्री को एक टीम का ब्रांड एम्बेसडर बनाया जाता है।
इसके अलावा उनसे CCL कैलेंडर के लिए बोल्ड फोटोशूट भी कराया जाता है। देखिए अब तक के सीसीएल कैलेंडर्स में कौन कौन सी हसीनाओं ने पोज दिया है: