साल 2012 ऐश्वर्या राय के लिए कुछ ख़ास नहीं रहा। प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े हुए वजन और मोटापे की तस्वीरें सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर आने के बाद ऐश्वर्या भले ही चर्चा में रही हों, लेकिन पिछले एक-दो साल से ऐश्वर्या ने कोई फिल्म नहीं की। ऐश्वर्या ने साल 2010 में 'गुज़ारिश' के बाद किसी फिल्म में काम नहीं किया।
असल ज़िंदगी में एक मां की भूमिका निभाते हुए ऐश्वर्या ने अपने फैन्स को उस वक्त चौंका दिया, जब यूनाइटेड नेशन द्वारा एचआईवी अभियान के लिए उन्हें अपना अंतरराष्ट्रीय शांतिदूत घोषित किया गया।
फिलहाल, ऐश्वर्या फिल्मी दुनिया से अलग हैं और अपनी पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं।
आइये, देखते हैं ऐश्वर्या राय की ज़िंदगी की कुछ बेहद ख़ास तस्वीरें...