'क्रेजी कॉमेडी है बोल बच्चन'
Bhaskar News Network
| Jul 01, 2012, 16:32PM IST

परदे पर पहली बार डबली रोल में नजर आने वाले अभिषेक ने कहा ‘यह अमोल पालेकर साहब की ‘गोलमाल’ की कॉपी नहीं है। कॉन्सेप्ट फिल्म का वैसा ही है लेकिन कैरेक्टर्स और फिल्म का प्लॉट बिलकुल अलग है। शूटिंग के दौरान बहुत मजा आया। अजय और रोहित के साथ मैं पहले भी काम कर चुका हूं। दोनों मस्त हैं। अजय से मेरी ऑनस्क्रीन के साथ ऑफस्क्रीन ट्यूनिंग भी बहुत अच्छी है। वे कमाल के एक्टर और को-स्टार हैं।
फिल्मों के कामकाज में अभिषेक बहुत व्यस्त हैं लेकिन अपनी बेटी को भी वक्त देते हैं। आउटडोर शूटिंग पर तो यह नहीं हो पाता लेकिन मुंबई में शूटिंग हो रही हो तो वे जल्द से जल्द घर पहुंचने की कोशिश करते हैं ताकि बेटी के सोने से पहले पहुंच जाएं। पिता बनने के बाद लाइफ बदल जाने के बारे में उन्होंने कहा ‘अब मैं घर आता हूं तो लगता है कि मेरा इंतजार करने वालों में एक नाम और जुड़ गया है। अब तक जिम्मेदारी क्या होती है, मैं समझ नहीं पाया था। अब समझा हूं कि पिता बनना क्या होता है।’






