एक ही हफ्ते में 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई 'बोल बच्चन'

पिछले हफ्ते रिलीज हुई डायरेक्टर रोहित शेट्टी की 'बोल बच्चन' ने कमाल कर दिखाया है। एक ही हफ्ते में इसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। बुधवार को 5.43 करोड़ रुपये की कमाई करने के साथ ही इसका नाम इस क्लब में शुमार हो गया। भारत और ओवरसीज में इसने अब तक कुल 101.73 करोड़ रुपयों की कमाई की है। अकेले भारत में इसने 88.4 करोड़ कमाए हैं। इसके साथ रिलीज हुई कोई भी फिल्म इसके आस-पास कहीं टिकती नजर नहीं आ रही। विदेशों में इसने 2.4 मिलियन डॉलर जुटाए हैं।
फॉक्स स्टार स्टूडियोज, श्रीअष्टविनायक सिनेविजन और अजय देवगन फिल्म्स की पेशकश यह फिल्म देवगन-शेट्टी जोड़ी की अब तक की सबसे बड़ी हिट साबित होने जा रही है। वैसे तो यह हर वर्ग को पसंद आ रही है, पर साफ-सुथरी एन्टरटेनिंग स्टोरी होने के कारण फैमिली ऑडियन्स की ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है। वीकडेज में भी फिल्म अच्छा बिजनेस कर रहे हैं। फिल्म में एक्शन, कॉमेडी, धमाल और साथ ही अजय देवगन, अभिषेक बच्चन, असिन और प्राची देसाई की मौजूदगी लोगों को काफी लुभा रही है। अभिषेक की कॉमिक टाइमिंग और अजय का अंग्रजी बोलने का लहजा भी बहुत पसंद किया जा रहा है।
फिल्म ने 'रोउडी राठौड़' और 'अग्निपथ' से भी अच्छा बिजनेस किया है।








