हिंदी फिल्म 'ब्लडी इश्क' रिलीज को तैयार है। इस फिल्म से बांग्ला फिल्मों की सुप्रसिद्ध अदाकारा आरती भट्टाचार्य और अभिनेता कुणाल सिंह के बेटे आकाश बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे हैं। बॉलीवुड में एंट्री को लेकर आकाश खासे उत्साहित हैं। दैनिक भास्कर डॉट कॉम से बातचीत करते हुए उन्होंने इसकी चर्चा भी की।
आकाश ने बताया कि यह फिल्म काफी अलग है। इसमें दिखाया गया है कि अगर कोई यंगस्टर गलत रास्ते पर चलता है तो उसके पीछे की क्या वजह है। साथ में ये भी दिखाया गया है कि यंगस्टर के अंदर क्यों उबाल है। बातचीत के क्रम में ही आकाश ने पांच ऐसे प्वाइंट्स बताए, जो दूसरे फिल्मों से काफी अलग है।
आगे की स्लाइड्स में जानिए उन पांच बातों को जो 'ब्लडी इश्क' को दूसरी फिल्मों से अलग बनाती हैं...