'जिस्म-2' के बाद भट्ट कैंप की अगली फिल्म 'राज़-थ्री' भी बनकर तैयार है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया।
ट्रेलर में फिल्म की लीड एक्ट्रेस बिपाशा बसु को अपने को-एक्टर इमरान हाशमी के साथ काफी बोल्ड सीन्स देते हुए दिखाया गया है।
वैसे इमरान के लिए फिल्म में दोहरे मौके हैं क्योंकि इस फिल्म में उन्हें बिपाशा के अलावा दूसरी लीड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता के साथ इंटीमेट सीन्स देने का मौका मिला है।
ट्रेलर रिलीज़ होते ही इंटरनेट पर छा गया है और लगता है 'जिस्म 2' के रिलीज़ होते ही भट्ट कैंप ने पब्लिसिटी बटोरने के लिए इस ट्रेलर को इस समय लॉन्च किया।