भड़ककर बोलीं बिप्स, 'केवल बिकिनी और जॉन ही नहीं हैं मेरी पहचान'

बॉलीवुड की डस्की ब्यूटी बिपाशा बसु जल्द ही सुपरनेचुरल थ्रिलर राज 3 में नजर आएंगी। यह फिल्म राज और राज-2 का सीक्वल है। बिपाशा ने मुंबई से फोन के जरिए खासतौर पर दैनिकभास्कर.कॉम से बातचीत की और इस फिल्म के साथ पर्सनल लाइफ के बारे में भी बात की..पेश हैं बिपाशा से हुई एक्सक्लूसिव बातचीत के खास अंश:
राज 3 का एक्सपीरिएंस कैसा रहा?बिपाशा : राज 3 बहुत ही अलग तरह की फिल्म है, सब अपनी फिल्म के बारे में कहते हैं कि इसका विषय अलग है मगर यह फिल्म वास्तविक मायनों में मेरे लिए काफी अलग अनुभव लेकर आई।
मैंने राज 3 में शनाया नाम की लड़की का किरदार निभाया है, जिसे निभाना मेरे लिए बहुत बड़ी चुनौती था। उसे भूत प्रेत और सुपरनेचुरल ताकतों का सामना करना पड़ता है, जिसकी वजह से वह बेहद तनावग्रस्त हो जाती है। ।
क्या आप भूत-प्रेतों पर विश्वास करती हैं?बिपाशा: नहीं मैं बिल्कुल नहीं करती।
ऐसी फिल्मों की शूटिंग करना कितना मुश्किल होता है?बिपाशा: बहुत ही मुश्किल, कभी-कभी मुझे ऐसा लगता था की जल्दी से शूटिंग खत्म हो और मैं सेट से भाग जाऊं। मैं शनाया की जैसी बिलकुल भी नहीं हूं। मैं मस्त और बिंदास हूं मगर यह किरदार मेरी छवि के बिलकुल उलट था। एक बार तो मैं इतना तंग आ गई थी कि एक सीन की शूटिंग के दौरान मेरा सब्र जवाब दे गया और मैं रो पड़ी थी। मैं अपने मेकअप मैन के कंधे पर सिर रखकर तकरीबन बीस मिनट तक रोई। वह सीन सच में बहुत खतरनाक था।
भट्ट कैम्प से अनबन की ख़बरों में कितनी सच्चाई है?बिपाशा: बिलकुल सच्चाई नहीं है। कोई ऐसा कह कैसे सकता है, मुझे समझ नहीं आता। भट्ट कैम्प से मेरा पुराना नाता है। उन्होंने मुझे जिस्म और राज जैसी फिल्मों में काम दिया। मैंने विक्रम को पहले ही कहा था कि अगर इन फिल्मों की तरह कोई दूसरी फिल्म बनाओ तो मुझे जरूर बताना।
सीरियल किसर के साथ काम कैसा रहा?बिपाशा: मुझे लगता है आप लोगों को अब इमरान को इस सीरियल किसर टैग से मुक्त कर देना चाहिए। परदे पर इमरान अब केवल किस नहीं बल्कि शानदार एक्टिंग भी डिलेवर कर रहे हैं।
आप फिल्मों में इतने हॉट सीन्स कैसे करती हैं?बिपाशा : यह सीन्स आपको हॉट लगते होंगे, मेरे लिए यह नॉर्मल बात है। मैंन अपनी बॉडी को लेकर बहुत कांफिडेंट हूं। जो करती हूं और ख़ुशी से करती हूं। मुझे पता है मैं हॉट और सेक्सी हूं, मैं इतना जानती हूं कि मैं कभी वल्गर नहीं लगूंगी और न ही कोई ऐसे सीन दूंगी।
आपका नाम इन दिनों शाहिद कपूर से जोड़ा जा रहा है, इसमें कितनी सच्चाई है?
बिपाशा : मैं इस मामले में कुछ नहीं कहना चाहती। मैं आपसे यही कहूंगी कि आए दिन किसी न किसी से मेरा नाम जुड़ने पर क्या मैं अपनी जिंदगी जीना नहीं छोड़ दूंगी।ण्मैं 18 घंटे काम करती हूं उसके बाद सीधे घर जाकर तो सो नहीं जाऊंगी मैं भी किसी के साथ डिनर पर जाती हूं घूमती हूं, फिरती हूं तो इसमें गलत क्या है.इन ख़बरों पर रिएक्ट करने से आप लोग मेरे बारे में क्या ये सब लिखना छोड़ देंगे नहीं न, तो मैं क्यों जीना छोड़ दूं।
बिपाशा का नाम लेने पर दो चीजों का ख्याल एक बिकिनी और दूसरा जॉन। इसके अलावा आपकी क्या पहचान है?
बिपाशा: इतना काम करने के बाद अगर आज भी मैं केवल बिकिनी पहनने के ही चर्चित हूं, यह बात सही नहीं कही जा सकती। मैंने अच्छी परफ़ॉर्मेंस दी हैं और अच्छी फिल्मों में भी काम किया है.. रही बात जॉन की तो मैं अपनी जिंदगी में बहुत आगे बढ़ चुकी हूं और आपको भी इससे आगे सोचना चाहिए.






