मुंबई. रियलिटी शो 'बिग बॉस' में कुछ समय पहले एडल्ट फिल्मों की नामचीन हीरोइन सनी लियोनी को लाया गया था। जब से वह शो में आईं, तब से इसके खिलाफ 3000 शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। ये शिकायतें ब्रॉडकास्टर्स कंटेंट कम्पलेंट्स काउंसिल (बीसीसीसी) के पास आई हैं। बीसीसीसी इंडियन ब्रॉडकास्टर्स फांउडेशन (आईबीएफ) द्वारा गठित स्वतंत्र नियामक संस्था है। यह संस्था टीवी चैनलों द्वारा प्रसारित सामग्री पर खुद नियंत्रण रखने की पैरोकारी करता है। पिछले महीने इस संस्था की ओर से 'कलर्स' को नोटिस भी भेजा गया था। यह नोटिस सनी के संबंध में ही था।
इन शिकायतों के बीच सनी के दीवानों को आज उनके ठुमकों का इंतजार रहेगा। ग्रैंड फिनाले में सभी प्रतिभागियों को परफॉर्म करना होता है। हालांकि पूजा बेदी को ग्रैंड फिनाले में आने से मना कर दिया गया है।