एक टीवी चैनल पर दिखाए जाने वाले कुश्ती पर आधारित कार्यक्रम रिंग का किंग ने इन दिनों धूम मचा रखी है।
भारत में पहली बार कुश्ती पर आधारित शो को इतने बड़े पैमाने पर आयोजित किया जा रहा है। मशहूर क्रिकेटर हरभजन सिंह इस शो के गुडविल एम्बेसडर हैं तो वहीं दुनिया भर के 20 नामचीन रेसलर भाग ले रहे हैं।
इस शो को और भी मजेदार बनाने के लिए चैनल ने जापानी सूमो रेसलर यामामोटोयामा को शामिल करने की योजना बनाई है। यामामोटोयामा इससे पहले भी टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 5 के गेस्ट बन चुके हैं और हर भारतीय दर्शक इनसे वाकिफ है।
हमारे एक सूत्र ने बताया, जापानी रेसलर इस सप्ताह के अंत तक भारत आ जाएंगे। वे भी इस शो का हिस्सा होंगे और टॉप के एक रेसलर से उनकी फाइट भी होगी। वे भारत में 3से 4 दिनों तक रहेंगे। इस शो में स्कॉट स्टेनर, मैट मॉर्गन, अमेरिकन एडोनिस, एबिस, वीरा और कई अन्य टॉप के रेसलर हिस्सा ले रहे हैं।
इस शो में पहले चार सप्ताह तक सभी को फाइट करनी होगी जिसके बाद एक को चैम्पियन के खिताब से नवाजा जाएगा। इसके बाद उस चैम्पियन को अपना ताज बचाने के लिए फाइट करनी होगी। अब देखते हैं कि कौन यामामोटोयामा से फाइट करता है औऱ उन्हें हरा पाता है या नहीं।
रिंग का किंग 28 जनवरी शुक्रवार से टीवी पर ऑन एयर होगी।