छोटे परदे की मशहूर वैम्प कमोलिका यानी उर्वशी ढोलकिया ने बिग बॉस 6 की विनर बन सबको चौंका दिया। कई डेली सोप कर चुकी उर्वशी ने ग्रैंड फिनाले में इमाम सिद्दीकी, सना खान और निकेतन को पीछे छोड़कर यह खिताब जीता।
शो जीतने के बाद उर्वशी इन दिनों हर तरफ इंटरव्यू देने में व्यस्त हैं।इसी सिलसिले में वह दैनिकभास्कर.कॉम के मुंबई ऑफिस आईं और हमसे बातचीत की।
पेश हैं उनसे हुई बातचीत के कुछ खास अंश: