BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Television >> Latest Masala >> Big Boss 6 Winner Urvashi Become Mother At The Age Of 17

सिर्फ 17 साल की उम्र में ही मां बन गई थीं BIG BOSS-6 की विनर

1 of 6 Photos
मुंबई। 2001 में स्टार प्लस पर आने वाले सोप ऑपेरा 'कसौटी जिंदगी की' में लेडी विलेन का रोल करने वाली इस एक्ट्रेस को भला कौन नहीं जानता।
 
महज 16 साल की उम्र में शादी और 17 साल की उम्र में जुड़वां बच्चों की मां बनने वाली उर्वशी ढोलकिया टेलीविजन की दुनिया का एक लोकप्रिय नाम बन चुकी हैं। उनकी इस उपलब्धि में एक और तमगा जुड़ गया, जब बिग बॉस-6 में उन्हें विनर घोषित किया गया। 
 
टीवी सीरियल में काम के अलावा उर्वशी कॉमेडी की दुनिया में भी अपना हाथ आजमा चुकी हैं। 2007 में 'कॉमेडी सर्कस', 2008 में 'उस्तादों के उस्ताद' में लोगों को हंसाने के बाद 'सच का सामना' में भी वो अपनी दिलेरी दिखा चुकी हैं।
 
भले ही कम उम्र में शादी और जल्द तलाक ने उनकी पर्सनल लाइफ़ को प्रभावित किया हो, लेकिन प्रोफेशनल लाइफ में उन्होंने हमेशा ही शानदार प्रदर्शन किया। उर्वशी भरत नाट्यम की अच्छी जानकार हैं और इसमें उन्होंने डिप्लोमा भी किया है। 
 
गौरतलब है कि महज छह साल की उम्र में 'लक्स सोप' के एक ऐड में ही उर्वशी टीवी पर दिख चुकी थीं। लेकिन जहां तक सीरियल की बात है तो अधिकारी ब्रदर्स के एक सीरियल 'वक़्त की रफ़्तार' में चाइल्ड एक्टर के तौर पर भी उन्होंने काम किया और तब उनकी उम्र महज आठ साल ही थी। 
 
हालांकि, अपने करियर की पहली और गंभीर कोशिश उन्होंने 18 साल की उम्र में टीवी सीरियल 'देख भाई देख' में की। उर्वशी के एक्टिंग करियर में सबसे महत्वपूर्ण साबित हुआ 2001 में स्टार प्लस पर शुरू हुआ सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' जिसमें 'कोमोलिका' के नाम से किए गए उनके निगेटिव रोल ने सारे देश में उन्हें लोकप्रियता दिलाई।  
 
आगे स्लाइड के साथ पढ़िए, उर्वशी के जिंदगी से जुड़े रोचक तथ्य 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment