बिग बॉस सीजन पांच अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है| आज शो का ग्रांड फिनाले है| सिद्धार्थ,आकाशदीप, जूही परमार, महक चहल, अमर उपाध्याय शो के पांच फाइनालिस्ट हैं और इन्हें में कोई बिग बॉस का विनर होगा| सभी प्रतिभागियों ने यहां तक पहुंचने के लिए सभी जोड़ तोड़ अपनाए| सभी प्रतिभागियों की दावेदारी तगड़ी है मगर इनमें जूही की दावेदारी तगड़ी नजर आ रही है|
जूही टेलीविजन की फेवरेट बहू हैं और घरेलू महिलाओं के बीच उनकी लोकप्रियता के चलते उन्हें सबसे ज्यादा वोट मिल सकते हैं|गौर करने लायक बात यह है कि शो में केवल जूही ही अकेली शख्स हैं जो पहले दिन से इसमें टिकी हुईं हैं।
यदि पिछले सीजन पर ध्यान दें तो पता चलता है कि शो का विनर वही होता है जो शुरुआत से लेकर अंत तक टिका रहता है।
शो को हॉस्ट कर रहे संजय दत्त ने भी जूही को कुछ ऐसा ही कहा था और जूही उनकी इस बात को सुनकर काफी खुश हुईं थी और वो यही मना रहीं होंगी कि इतिहास एक बार फिर से खुद को दोहराएं।महक चहल भी बाजी मार सकती हैं क्योंकि वह शो के होस्ट सलमान खान की करीबी दोस्त हैं|
कहा जा रहा है कि उनके कहने पर ही शो में महक की दोबारा एंट्री हुई है| देखना ये है कि सलमान के प्रभाव की वजह से क्या विनर की ट्राफी उनके हाथ लगती है या नहीं|अमर और स्काय को फैंस का काफी सपोर्ट मिल रहा है|इसका अंदाजा उन्हें दर्शकों के मिले वोट्स की संख्या देखकर लगाया जा सकता है|
बाकि बचे सिद्धार्थ तो सिद्धार्थ स्प्लिट्सविला जैसा शो जीतकर युवाओं के बीच यूथ आईकन की छवि रखते हैं उन्हें भी भारी संख्या में दर्शक वोट्स देते हैं|अब देखना यह है कि इन पांचों में से कौन बिग बॉस का विनर बनता है|
आपकी राय: आपको क्या लगता है कौन जीतेगा बिग बॉस-5? सिद्धार्थ,आकाशदीप, जूही परमार, महक चहल, या अमर उपाध्याय?आप किसे बिग बॉस का विजेता बनते देखना चाहते हैं?आप अपनी राय हमें निचे दिए कमेन्ट बॉक्स में जाकर दे सकते हैं|