BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 

जिसके नाम से मर्द थर-थर कांपते हैं, वह दिखेंगी बिग बॉस में

एजेंसी | Oct 01, 2012, 07:36AM IST
 
 



मुंबई। बिग बॉस में इस बार आपको रियल लाइफ 'हीरो' भी नजर आएंगे। ददुआ और ठोकिया जैसे डाकुओं की नगरी की एक बहादुर और असरदार लीडर संपत पाल बिग बॉस-6 में दिखाई देंगी। 



इस बार ‘बिग बॉस’ के घर में मॉडल से अभिनेत्री बनी सयाली भगत, मैच फिक्सिंग की आरोपी नूपुर मेहता, विवादित स्वामी नित्यानंद, आमिर खान के भाई फैजल खान, पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू, एंकर/अभिनेता जय भानुशाली के भी मेहमान बनने की चर्चा है।



पढ़ें : बिग बॉस, अन्ना और सनी लियोनी

 

संपत पाल चित्रकूट के मशहूर गुलाबी गैंग की नेता हैं जिनके नाम से इस इलाके के पुरुष थर-थर कांपते हैं। घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाला और अपना असर छोडऩे वाला गुलाबी गैंग न सिर्फ अपने बांदा इलाके के गांवों में बल्कि अब देश-दुनिया का भी एक जाना-पहचाना नाम बन चुका है। तहसील और जिला स्तर के अधिकारी भी इन इलाकों के महिलाओं संबंधी कई अपराधों में गैंग की नेता संपत से डिसकस करके मामले सुलझाने की कोशिश करते हैं। 

 

LOOK : 'बिग बॉस' बने सलमान की पहली झलक

 

गुलाबी गैंग की नेता संपत अब सेलेब्रिटी बनने वाली हैं। बिग बॉस की टीम कुछ दिन पहले बुंदेलखंड में ही थी। संपत ने पत्रकारों को बताया कि एक वक्त ऐसा था जब लोग मुझसे नफरत करते थे कि मैं हर समय हंगामा मचाए रहती हूं। लेकिन अब वे तवज्जो देते हैं कि मैं क्यों हंगामा बरपाए रखती हूं। यह अच्छा लगता है। 

 

बिग बॉस से जुड़ी सभी खबरें यहां पढ़ें 
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment