BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Aap Hain To Star Hain >> Bhaskar Bollywood Awards Salutes Shahrukh Khan

'आप हैं तो स्टार हैं' : मुंबई पर राज़ करने के जुनून ने बना दिया 'बादशाह'

dainikbhaskar.com | Jul 28, 2012, 10:01AM IST
 
 


'स्ट्रगल में भी प्यार जैसा पैशन होना चाहिए।दिल में अगर भरोसा है तो मंजिल मिल ही जाती है।जैसे मैंने गौरी को बिना किसी एड्रेस के मुंबई में ढूंढ लिया था।मुझे अपने आप पर भरोसा था।मैंने मुंबई में कहा था -एक दिन जीतूंगा यहां...आज इतना तो सफल हूं ही कि मेरी बात को सही कहा जा सकता है।'

'एक दिन राज़ करूंगा मुंबई पर'
दिल्ली के पारंपरिक पठान परिवार के छोरे शाहरुख़ के मन में शुरू से ही एक्टिंग करने का सपना था। घरवालों के दबाव में उन्होंने जैसे.तैसे इकॉनोमिक्स में डिग्री हासिल कर ली मगर इसके बाद नौ से पांच की नौकरी कर उन्हें दफ्तर में चप्पल नहीं घिसनी थी। शाहरुख़ ने यहीं से बगावती तेवर दिखाए और सब कुछ छोड़कर मुंबई आ गए।
जब शाहरुख़ ने बॉलीवुड में स्ट्रगल कर रहे थे तो किराये के एक छोटे से घर में रहते थे। गौरी अमीर घराने से थीं। उनकी माँ इससे दुखी थीं। तब शाहरुख़ ने गौरी से वादा किया था कि वह उनके कदमों में जहां लाकर रख देंगे। और हुआ भी ऐसा ही। आज उनका घर मन्नत किसी जन्नत से कम नहीं। टीवी सीरियल से करियर की शुरुआत करने वाले शाहरुख़ को सुपरस्टार बनाया आम दर्शकों ने जिनमें सभी बैकग्राउंड के लोग शामिल हैं। यह बात और है कि शाहरुख़ कमाल के एक्टर हैं।
भास्कर के दूसरे बॉलीवुड अवॉर्डस में हम भी ऐसे ही स्टार्स को सलाम कर रहे हैं जिन्हें आम दर्शकों ने सुपरस्टार बनाया। ट्रूली डेमोक्रेटिक इस अवॉर्ड में जनता इस बार भी अपने फेवरेट स्टार को वोट देकर अपनी पसंद जाहिर करेंगे। भास्कर बॉलीवुड अवॉर्डस भारत का पहला ऐसा अवार्ड है जहां कोई ज्यूरी नहीं दर्शक तय करते हैं अपना सुपरस्टार। शाहरुख़ पर भास्कर के बॉलीवुड अवॉर्डस की पंच लाइन बिलकुल फिट बैठती है आप हैंए तो स्टार हैं।
अब इनके सबसे बड़े दीवाने की बात
लखनऊ में रहने वाले विशाल सिंह शाहरुख़ के इतने बड़े प्रसंशक हैं कि उन्हें उनका सबसे बड़ा फैन कहा जाने लगा है। विशाल के घर दफ्तर, कार और हर जगह सिर्फ शाहरुख़ की तस्वीरें नजर आती हैं। उनके पास शाहरुख़ की 22000 से ज्यादा तस्वीरें हैं और उन्होंने अपने घर का नाम 'शाहरुख़ पैलेस' रखा है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment