शाहरुख की 10 BEST फिल्में
dainikbhaskar.com
| Nov 02, 2012, 13:39PM IST
अपने जन्मदिन पर शाहरुख खान ने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया। मुंबई में अपने घर पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'जिस तरीके से मेरे फैंस मेरा जन्मदिन मनाते हैं वही सबकुछ हैं। मैं अपना जन्मदिन अपने परिवार के साथ मनाता हूं। कभी भी मैं अपना जन्मदिन प्लान नहीं करता हूं। मुझे नहीं मालूम था कि मेरा जन्मदिन मेरे और मेरे परिवार के साथ किसी और के लिए भी इतना मायने रखता है। सुबह मेरे बेटे ने कहा कि वो बाहर बज रहे ढोल की आवाज से वो जागा है, यह बहुत सुखद अनुभव था। मैं अपने दिल से दुआ करता हूं कि जितनी खुशी और प्यार लोग मुझे मेरे जन्मदिन पर देते हैं वो उन्हें भी उनके जन्मदिन पर मिले।
शाहरुख खान ने बताया कि सबसे पहले उनकी बेटी सुहाना ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा, 'सबसे पहले मेरी बेटी ने मुझे बर्थडे विश किया था। वो कहीं सफर कर रही थी, उसकी टीचर ने कहा था सो जाओ लेकिन वो जागी रही और मुझे जन्मदिन मुबारक कहा।'
आगे की स्लाइड में एक नजर डालते हैं शाहरुख की 20 बेस्ट फिल्मों पर और नीचे के लिंक पर क्लिक कर जान सकते हैं उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें...
गौरी के सेक्सी पैरों पर फिदा हो गए थे शाहरुख
शाहरुख की कुछ अनजानी-अनसुनी बातें








