BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> Best Films Of Shah Rukh Khan

शाहरुख @ 47: राजू से खान तक, 20 BEST फिल्‍में

1 of 21 Photos
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज अपने जीवन के 48वें साल में कदम रख रहे हैं (मन्‍नत में बर्थडे पार्टी)। चाहे वों रोमांटिक हों या फिर एक्‍शन थ्रिलर फिल्‍में, शाहरुख ने हर किरदार को बखूबी निभाया। करीब 22 साल के फिल्‍मी कॅरियर में शाहरुख ने अब तक 70 से भी ज्‍यादा फिल्‍मों में काम किया। सिल्‍वर स्‍क्रीन के 'लव मशीन' के तौर पर अपने फैंस के दिल में बसे शाहरुख के नाम बेस्‍ट एक्‍टर के आठ फिल्‍मफेयर अवार्ड हैं। भारतीय सिनेमा को शाहरुख के योगदान के लिए उन्‍हें 2005 में पद्मश्री से भी सम्‍मानित किया गया है। 
 
अपने जन्मदिन पर शाहरुख खान ने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया। मुंबई में अपने घर पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'जिस तरीके से मेरे फैंस मेरा जन्मदिन मनाते हैं वही सबकुछ हैं। मैं अपना जन्मदिन अपने परिवार के साथ मनाता हूं। कभी भी मैं अपना जन्मदिन प्लान नहीं करता हूं। मुझे नहीं मालूम था कि मेरा जन्मदिन मेरे और मेरे परिवार के साथ किसी और के लिए भी इतना मायने रखता है। सुबह मेरे बेटे ने कहा कि वो बाहर बज रहे ढोल की आवाज से वो जागा है, यह बहुत सुखद अनुभव था। मैं अपने दिल से दुआ करता हूं कि जितनी खुशी और प्यार लोग मुझे मेरे जन्मदिन पर देते हैं वो उन्हें भी उनके जन्मदिन पर मिले। 
 
शाहरुख खान ने बताया कि सबसे पहले उनकी बेटी सुहाना ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा, 'सबसे पहले मेरी बेटी ने मुझे बर्थडे विश किया था। वो कहीं सफर कर रही थी, उसकी टीचर ने कहा था सो जाओ लेकिन वो जागी रही और मुझे जन्मदिन मुबारक कहा।' 
 
आगे की स्‍लाइड में एक नजर डालते हैं शाहरुख की 20 बेस्‍ट फिल्‍मों पर और नीचे के लिंक पर क्लिक कर जान सकते हैं उनके बारे में कुछ दिलचस्‍प बातें... 

आपकी राय

 

आपको शाहरुख की कौन सी फिल्‍म सबसे ज्‍यादा अच्‍छी लगी, बताएं। और, उनके लिए अपनी बर्थडे विश भी पोस्‍ट करें...


आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment