इस नन्ही सी पीहू ने करा दिया राम-प्रिया का मिलन,देखिए तस्वीरें

'बड़े अच्छे लगते हैं' सोनी टेलीविजन के सबसे पॉपुलर सीरियलों में से एक है.हाल ही में शो में एक जबरदस्त ट्विस्ट आया जब पांच साल से बिछड़े सीरियल के मैं लीड राम(राम कपूर) और प्रिया(साक्षी तंवर)एक दूसरे से मिल जाते हैं.
राम इतने लंबे समय बाद प्रिया को देखकर बेहोश हो जाते हैं. यकीन ही नहीं होता कि प्रिया उनके सामने खड़ी है क्योंकि वह तो उसे मरा हुआ समझ चुके थे.इसके बाद उन्हें तब एक और तगड़ा झटका लगता है जब उन्हें मालूम होता है कि पीहू प्रिया की बेटी है.पीहू ही राम को प्रिया से मिलवाती है और तब उन्हें देखकर राम चकित रह जाती हैं.
वैसे ऑनस्क्रीन इतने ड्रामे से भरपूर यह एपिसोड दिखाने वाले ये सितारे ऑफ स्क्रीन जमकर मस्ती करने में पीछे नहीं रहते.
हम आपके फेवरेट राम,प्रिया और पीहू की कुछ परदे के पीछे की तस्वीरें आपके सामने लेकर आए हैं जिसमें यह तीनों एक दूसरे के साथ वक्त बिताते नजर आ रहे हैं.






