BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Aap Hain To Star Hain >> Vote For Your Favourite Anti Hero Of The Year

किसी ने कह के ली तो किसी ने छीन कर, कौन ले जाएगा अवार्ड?

dainikbhaskar.com | Aug 14, 2012, 14:08PM IST
 
 


देश के पहले ट्रूली डेमोक्रेटिक अवार्ड यानी भास्कर बॉलीवुड अवार्ड्स के लिए वोटिंग चालू है। आप अपने पसंदीदा स्टार्स को वोट दे उनके साथ रेड कारपेट पर चलने का मौका पा सकते हैं। अवार्ड्स अलग-अलग कैटेगरीज में दिए जाएंगे। हर कैटेगरी में स्टार्स एक-दूसरे को तगड़ा कॉम्पटीशन देते दिख रहे हैं। इनमें एक है 'एंटी हीरो ऑफ दी ईयर'।

इस कैटेगरी में पहला नॉमिनेशन पाया है बिद्युत जामवाल ने। वे फिल्म 'फोर्स' में नजर आए थे। यह उनकी पहली फिल्म थी। हालांकि, इन्होंने निगेटिव कॅरेक्टर कर अपने कॅरियर की शुरआत की, पर वे अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे। फिल्म के हीरो जॉन अब्राहम थे।

दूसरा नॉमिनेशन प्रशांत नारायणन ने फिल्म 'मर्डर-2' के लिए पाया है। फिल्म में उन्होंने एक ऐसे लड़के का किरदार निभाया था जो दिमागी रूप से बीमार था और जो बार गर्ल्स को वीभत्स तरीके से मौत के घाट उतार देता है।

संजय दत्त फिल्म 'अग्निपथ' में विलन कांचा चीना के रूप में नजर आए। इस रोल के लिए उनके लुक्स पर भी काफी ध्यान दिया गया। फिल्म में उनके किरदार को काफी सराहना मिली। इस किरदार के लिए उन्हें तीसरा नॉमिनेशन मिला है।

चौथा नॉमिनेशन मिला है एक्टर प्रकाश राज को फिल्म 'सिंघम' के लिए। इसे रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में हीरो के रूप में नजर आए अजय देवगन काफी दिनों बाद कॉमिक फिल्मों से इतर नजर आए। फिल्म सुपरहिट हुई थी।

इस कैटेगरी में पांचवां नॉमिनेशन पाया है जिमी शेरगिल ने। उन्हें 'फिल्म साहिब, बीवी और गैंग्स्टर' के लिए यह नॉमिनेशन मिला है। इसमें उनके अलावा रणदीप हुडा और माही गिल ने भी काम किया था। इसमें दिखाया गया कि अतिमहत्त्वाकांक्षा और धोखेबाजी का अंजाम गलत ही होता।

ऋषि कपूर को फिल्म 'अग्निपथ' के लिए सातवां नॉमिनेशन मिला है। उन्होंने पहली बार एक निगेटिव किरदार निभाया और यहां भी छा गए। फिल्म को करण मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया था। यह 100 करोड़ क्लब में भी शामिल हुई थी।

अर्जुन रामपाल ने फिल्म 'रा.वन' में टाइटल रोल निभाया था। एक वीडियो गेम का यह कॅरेक्टर जिंदा हो कर तबाही मचाता है। फिल्म को शाहरुख खान ने प्रोड्यूस किया था। अर्जुन ने इस रोल के लिए सातवां नॉमिनेशन पाया है।

इस कैटेगरी में आठवां नॉमिनेशन पाया है तिग्मांशु धूलिया ने। उन्हें यह नॉमिनेशन अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के लिए मिला है। तिग्मांशु ने इसमें रामधीर सिंह का किरदार निभाया है। फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज हुई है। फिल्म में इनके रोल को काफी सराहा जा रहा है।

भास्कर बॉलीवुड अवॉर्ड्स भारत का पहला ऐसा अवार्ड है जहां कोई ज्यूरी नहीं, दर्शक तय करते हैं अपना सुपरस्टार’। तो भास्कर बॉलीवुड अवॉर्ड्स के जरिए अपने पसंदीदा सुपरस्टार को चुनने के लिए लॉग इन कीजिए www.dainikbhaskar.com पर. वोटिंग करने की आखिरी तारीख 14 अगस्त 2012 है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment