क्या ऑस्कर में फेल हो जाएगी 'बर्फी'

नई दिल्ली. हाल में रिलीज हुई बॉलीवुड की फिल्म 'बर्फी' को भारत सरकार ने आधिकारिक एंट्री के तौर पर ऑस्कर पुरस्कार के लिए भेजे जाने का निर्णय लिया है। लेकिन फिल्म के कई सीन अपने जमाने में हिट रहीं इंटरनेशनल फिल्मों से चुराए गए हैं। फिल्म की कहानी और म्यूजिक भी किसी न किसी से 'प्रेरित' बताई जा रही है। (इसे भी पढ़ें : रफी के बेटे ने लता को दी कोर्ट की धमकी)
ऑस्कर पाने के लिए पहली शर्त होती है कि भेजी गई एंट्री किसी का मूल काम हो, न कि किसी की नकल। इसके अलावा लीक से हटकर बनाई गई फिल्मों को ही ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया जाता है। ऐसे में इस बात के पूरे आसार हैं कि ऑस्कर में 'बर्फी' का सफर शुरू होते ही खत्म हो जाए। अगर ऐसा हुआ तो यह भारत को नाम दिलाने के बजाय बदनामी का सबब बन सकता है।
आम दर्शकों की राय में भी बर्फी को छोड़ कर कई और फिल्में ऑस्कर के लिए नामांकित करने लायक थीं। dainikbhaskar.com ने लोगों से यह जानने की कोशिश की कि बर्फी के अलावा कौन सी ऐसी फिल्में थी जिन्हें ऑस्कर के लिए भेजा जाना चाहिए था। अधिकतर दर्शकों ने 'पान सिंह तोमर' को अपनी पहली पसंद बताया। तो क्या सरकार और फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने जान-बूझ कर देश का नाम खराब करने के लिए बर्फी को ऑस्कर में बतौर आधिकारिक एंट्री भेजने का फैसला लिया? क्या इससे पुरस्कारों के लिए फिल्मों के चयन को लेकर उठने वाले सवाल और गहरे नहीं हो रहे हैं?
वैसे बर्फी के निर्देशक अनुराग बसु नकल वाले सीन पर सफाई देते हैं कि अगर उन्होंने चार्ली चैपलिन से प्रेरणा ली है तो इसमें क्या गलत है? बसु के मुताबिक, 'मैंने और रणबीर ने कई बार कहा है कि फिल्म में 'एडवेंचरर' से कई सीन्स लिए गए हैं। यह फिल्म के निर्माता को श्रद्धांजलि है।' रणबीर ने यह बात खुद कबूल की है कि वे इसके लिए चार्ली चैपलिन से प्रेरित थे, लेकिन फिल्म देखने के बाद तो ऐसा लगता है कि उन्होंने दर्शकों को हंसाने के लिए पूरा का पूरा चार्ली को ही कॉपी किया है। फिल्म में नकल के कुछ सबूत देखने के लिए आगे के स्लाइड पर क्लिक करें...








