मुंबई में रविवार को पुलिस शो 'उमंग' में पूरा बॉलीवुड उमड़ पड़ा। इस शो के खास आकर्षण रहे मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर। वह पत्नी अंजलि के साथ शो में आए। वहीं, महानायक
अमिताभ बच्चन बेटे अभिषेक और बहू ऐश्वर्या के साथ शामिल हुए। दंबग सलमान खान ने जमकर डांस-धमाल किया और कैटरीना कैफ ने जोरदार ठुमके लगाए। शो में खिलाड़ी
अक्षय कुमार भी पीछे नहीं रहे और ईशा कोप्पिकर के साथ डांस की जुगलबंदी की। इनके अलावा शाहरुख खान ने भी मंच पर अपनी परफॉर्मेंस दी। बॉलीवुड हंक अजय देवगन, जीतेंद्र, राकेश रोशन, ऋषि कपूर, प्रभु देवा, रीतेश-जेनेलिया, परिणीति चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा,
फरहान अख्तर, तब्बू, उर्मिला मार्तोंडकर, साजिद खान, सलीम, राजपाल यादव, रोहित शेट्टी,
दीपिका पादुकोण, कृष्णा, सुदेश लहरी, अर्जुन कपूर, अनुष्का शर्मा आदि ने भी यहां मौजूदगी दर्ज कराई। वहीं, श्रेया घोषाल, सुनिधि चौहान, सुखविंदर सिंह और कैलाश खेर ने श्रोताओं को सुरों की दुनिया की सैर कराई।