प्रख्यात फिल्मकार जेम्स कैमरन कैलीफोर्निया से रवानगी की तैयारियां कर रहे हैं। वह न्यूजीलैंड में एक फार्म चलाएंगे और वहीं घर बसाएंगे।
वेबसाइट 'शोबीजस्पाट डॉट कॉम' के मुताबिक 57 वर्षीय कैमरन ने न्यूजीलैंड के वेरारापा क्षेत्र में 1,000 हेक्टेयर से ज्यादा भूमि खरीदी है। उन्होंने वहां के अधिकारियों के पास एक आवेदन भेजा है, जिसमें उन्होंने वहां बसने व फार्म बनाने की इजाजत मांगी है।
वर्तमान में कैमरन मलिबू में एक हवेली में रहते हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड ओवरसीज इंवेस्टमेंट ऑफिस (ओआईओ) को एक पत्र लिखकर बताया है कि वह और उनका परिवार अनिश्चित समय तक न्यूजीलैंड में रहना चाहते हैं और वहां एक फार्म विकसित करना चाहते हैं।