असिन तो मेरी लेडी लक हैं जो जिस फिल्म में हों, वह फिल्म सौ करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लेती है। यह कहना था बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का जो अपनी अपकमिंग फिल्म 'खिलाडी 786' के प्रमोशन के लिए दैनिकभास्कर.कॉम के मुंबई ऑफिस आये। अक्षय ने कहा कि काफी लम्बे समय बाद खिलाड़ी सीरिज की फिल्म करने में उन्हें बेहद मजा आया।
खिलाड़ी सीरिज की लास्ट फिल्म 'खिलाड़ी 420' थी जो 2000 में आई थी। एक दौर ऐसा था जब अक्षय कुमार ने खिलाड़ी नाम वाली कई सफल फिल्में दी थीं, अब लंबे समय बाद खिलाड़ी शब्द का इस्तेमाल उनकी फिल्म के नाम में हो रहा है।
अभी भी तस्वीरों में देखिए अक्की-असिन ने क्या-क्या कहा: