जब भुतहा फ़िल्म की आत्मा की तरह खेतों के बीच नाचती देखी गईं असिन!
bhaskar network
| May 20, 2012, 07:56AM IST

मुंबई के पास स्थित कस्बे वाई के निवासियों ने हाल ही में अद्भुत नज़ारा देखा। असिन किसी भुतहा फ़िल्म की आत्मा की तरह सजी-धजीं आधी रात को खेत-खलिहान के बीच डांस कर रही थीं।
माजरा यह है कि असिन ‘बोल बच्चन’ की शूटिंग के लिए यूनिट के साथ वाई गई हुई थीं। इधर कुछ दिनों से उन्हें बालरूम डांस सीखने का शौक चर्राया है, जिसके लिए वे ट्रेनर को हर जगह साथ लिए फिरती हैं। चूंकि वाई में ‘बोल बच्चन’की शूटिंग दिन भर चलती थी, इसलिए शूटिंग के बाद देर रात को वे डांस सीखना शुरू करती थीं।
यूनिट के सूत्रों के अनुसार,उस रोज़ आउटडोर शूटिंग खेतों के बीच थी, सो पैक-अप के बाद असिन ने वहीं डांस का अभ्यास शुरू कर दिया।डियर असिन, यह अभ्यास आख़िर किस फ़िल्म के लिए है?







