Home >> Entertainment >> Features >> News Reel >> Asha To Participate In Tv Reality Show Despite Mns Threat
आशा भोंसले ने दी राज ठाकरे को चुनौती
agency
| Aug 31, 2012, 08:48AM IST
मुंबई. उत्तर भारतीयों के खिलाफ टिप्पणी के चलते सुर्खियों में रहने वाले एमएनएस चीफ राज ठाकरे और मशहूर गायिका आशा भोंसले के बीच 'जुबानी जंग' तेज होती जा रही है। ठाकरे की चुनौती के बाजवूद आशा भोंसले ने कहा कि एमएनएस की धमकी के बावजूद वे एक निजी टीवी चैनल पर जल्द प्रसारित होने वाले रिएलिटी शो में हिस्सा लेंगी। उन्होंने राज को जवाब दिया था कि भारत में 'अतिथि देवो भव' का महत्व है। लेकिन राज ने कहा है कि अगर पाकिस्तान से हो रहे हमलों के बावजूद आशा भोंसले के लिए वहां के लोग अतिथि देवो भव हैं, तो फिर कसाब को भी वो अतिथि देवो भव क्यों नहीं मान लेती हैं। राज ने निशाना साधते हुए कहा है कि मामला अतिथि देवो भव का नहीं, पैसा देवो भव का है।
सेक्स, शाहरुख़ और दंगों के बीच उलझ गया तिरंगे का वजूद!







