विज्ञापन
 
 
 
 
 

मेरी बातों का लोगों ने उड़ाया था मजाक: ए. आर. रहमान

 
Source: BBC Hindi   |   Last Updated 11:49 AM (23/12/2011)
 
 
 
 

आज की तारीख़ में ऑस्कर पुरस्कार विजेता संगीत निर्देशक एआर रहमान अंतर्राष्ट्रीय पटल पर भारतीय संगीत का नेतृत्व करते हैं लेकिन वो कहते हैं कि उन्होंने जब अपने करियर की शुरुआत में लोगों से ये कहा कि उनका संगीत दुनिया भर में जाएगा, तो सभी ने उनका ख़ूब मज़ाक उड़ाया।

रहमान कहते हैं, ''अपने करियर के शुरुआती दिनों में मुझे बहुत गुस्सा आता था। मैं सोचता था हमारे संगीत को दुनिया भर में जाना चाहिए। जब मैंने अपने इंटरव्यू में ये कहा कि मेरा संगीत दुनिया भर में लोग सुनेंगे तो किसी ने भी मेरी बात को गंभीरता से नहीं लिया।''

आज रहमान अपने दावे को हक़ीकत में बदल चुके हैं लेकिन इस बात पर घमंड करने की बजाए वो इसका श्रेय अपने प्रसंशकों को देते हैं।

रहमान कहते हैं, ''मैं भगवान का शुक्रगुज़ार हूं साथ ही मैं दक्षिण भारतीय फ़िल्मों का भी बहुत ऋणी हूं क्योंकि वहां से मैंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की। फिर में बॉलीवुड में आया और यहां भी लोगों ने दिल खोल कर मेरा स्वागत किया। और फिर मेरा अगला पड़ाव था अंतर्राष्ट्रीय मंच और यहां भी एक बार फिर सभी ने मेरे संगीत को सराहा। लोगों के प्यार और प्रोत्साहन के बगैर मैं शायद ही कुछ कर पता। एक तरह से अगर देखा जाए तो मैं लोगों की उम्मीदों का ही प्रतिबिम्ब हूं।''

एआर रहमान कहते हैं, ''आज मैं जहां हूं मेरी शुरुआत वहां से नहीं हुई है। एक एक सीढ़ी चढ कर मैं यहां तक पंहुचा हूं।''

फ़िल्म 'रॉकस्टार' के संगीत की ज़बरदस्त सफलता के बाद अब जल्द ही एआर रहमान का संगीत सुनाई देगा फ़िल्म 'एक था दीवाना' में। इस फ़िल्म के संगीत को 21 दिसंबर को आगरा स्थित ताज महल के सामने रिलीज़ किया गया।

इस मौके पर पत्रकारों ने जब रहमान से पूछा कि फ़िल्म के संगीत को रिलीज़ करने के लिए ताज को ही क्यों चुना गया तो वो बोले, ''ये मैं आपको अभी नहीं बताऊंगा, जब आप फ़िल्म देखेंगे तो आप खुद ही समझ जाएंगे कि फ़िल्म के संगीत को रिलीज़ करने के लिए ताज से बेहतर कोई और जगह हो ही नहीं सकती थी।''

फ़िल्म में मुख्य भूमिका में हैं प्रतिक बब्बर। रहमान प्रतिक से ख़ासे प्रभावित हैं और उनकी तारीफ करते हुए कहते हैं, ''प्रतिक की अभिनय शैली में नकलीपन नहीं है, वो बहुत ही स्वाभाविक अभिनेता है। मुझे लगता है वो इंडस्ट्री में एक लम्बी पारी खेलेंगे।''

रहमान यशराज फ़िल्म्स की भी एक आनेवाली फ़िल्म का संगीत दे रहे हैं। वो कहते हैं, ''यशराज के लिए संगीत देना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। यश जी के साथ काम करना मेरे लिए बड़े गर्व की बात है।''

एआर रहमान ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी मणि रतनम की तमिल फ़िल्म रोजा से। रहमान को निर्देशक डैनी बॉयल की फ़िल्म 'स्लमडॉग मिलिनेयर' के लिए ऑस्कर पुरस्कार के साथ साथ कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी मिले हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
7 + 9

 
 
 
 
विज्ञापन
 
 
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

Amazing Body Paintings
Controversies that rocked B-town
Just Added

करियर कॉलेज में फेयरवेल पार्टी के दौरान स्टूडेंट्स ने बिखेरे रंग
Bollywood Stars at Cannes
 
 
 
विज्ञापन
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment