‘बैंड बाजा बारात’ का रोल था अनुष्का के लिए सबसे टफ जॉब
Db Star Network | Dec 27, 2012, 16:54PM IST

अपनी अधिकतर फिल्मों में किसिंग सीन दे चुकीं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के लिए यह कोई टफ जॉब नहीं है। अपने अब तक के करियर में उनके लिए सबसे टफ जॉब था फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ की श्रुति कक्कड़ का रोल निभाना।
अनुष्का कहती हैं कि जनकपुरी की पंजाबी लड़की का रोल करने के लिए आंखों में आग और चेहरे पर मासूमियत की जरूरत थी और इन दोनों एक्सप्रेशन्स को एक साथ लाने के लिए उन्हें खासी मेहनत करनी पड़ी। हालांकि उन्होंने यह रोल बखूबी निभाया था, तभी उन्हें इस रोल के लिए फिल्म फेयर अवॉर्डस में नॉमीनेट भी किया गया था।
आगामी वर्ष 2013 में अनुष्का की तीन मूवीज रिलीज होंगी, जिनमें ‘मटरू की बिजली का मन्डोला’, अनुराग कश्यप की ‘बॉम्बे वेल्वेट’ और राजकुमार हीरानी की ‘पीके’ शामिल हैं।






