दीपिका-अनुष्का ने की ब्वॉयफ्रेंड की अदला-बदली?

बॉलीवुड में जहां इन दिनों सैफ-करीना की शादी को लेकर परिवार में विवाद की अटकलें हैं, वहीं खबर यह भी है कि विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या का रिलेशनशिप स्टेट्स जल्द ही चेंज हो सकता है। अगर बॉलीवुड खबरियों की बातों को सही माना जाए तो सिद्धार्थ आजकल अनुष्का शर्मा के साथ डेटिंग कर रहे हैं।
खबरों में आया था कि अनुष्का अभिनेता रनवीर सिंह के साथ डेटिंग कर रही हैं लेकिन अब लग रहा है कि वह भी रास्ता बदल रही हैं। अनुष्का और रनवीर के रिश्तों में दरार की खबरें आने के बाद से अब लगता है कि अनुष्का ने सिद्धार्थ माल्या का रुख कर लिया है।
रिपोर्टों के मुताबिक रनवीर फिल्म रामलीला में अपनी को-स्टार दीपिका पादुकोण के साथ ज्यादा वक्त बिता रहे थे जिससे अनुष्का ने उनसे दूरी बना ली। मजे की बात यह भी है कि दीपिका पादुकोण भी सिद्धार्थ माल्या की गर्लफ्रेंड रहीं हैं।
सिद्धार्थ माल्या के करीबी सूत्रों के मुताबिक हाल ही में अनुष्का ने सिद्धार्थ के प्राइवेट विमान एयरबस ए320 में उनके साथ उड़ान भरी और लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट गईं।
सिद्धार्थ के करीबी सूत्र ने कहा, 'यह बात बिलकुल सही है कि सिद्धार्थ और अनुष्का लंदन गए थे और फिर वहां से कहीं और गए। दोनों के बीच में कुछ न कुछ जरूर चल रहा है। अनुष्का हाल ही में काम में बहुत व्यस्त थी और ब्रेक चाहती थी। हालांकि यह बहुत छोटी छुट्टियां थी। दोनों की केमिस्ट्री काफी अच्छी है और वो एक दूसरे के साथ काफी खुश भी थे।'
सिद्धार्थ के प्रवक्ता ने इन खबरों को बकवास करार दिया है। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ माल्या तो निजी विमान में उड़ान ही नहीं भरते हैं। वह तो कमर्शियल एयरलाइनों में यात्रा करते हैं। इसलिए किसी और को अपने साथ बुलाने का सवाल ही नहीं उठता। प्रवक्ता ने तो यह तक कह दिया कि सिद्धार्थ अनुष्का को जानते तक नहीं है।
बॉलीवुड में चल रहीं इन अफवाहों पर अभी तक अनुष्का की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन अगर खबरों को सच माना जाए तो ऐसा लग रहा है जैसे अनुष्का और दीपिका ने अपने ब्वॉयफ्रेंड की अदला-बदली कर ली हो।
सैफ-करीना की शादी का परिवार में विरोध







