HOT GOSSIP: शाहरुख़ ने कराया अनुष्का-रणवीर में झगड़ा!
dainikbhaskar.com
| Aug 11, 2012, 15:26PM IST

दोनों के झगड़े की वजह शाहरुख़ खान थे. दरअसल अनुष्का औ रणवीर पिछले दिनों किसी काम के सिलसिले से मुंबई के यशराज स्टूडियो गए. एक प्रत्यक्षदर्शी की माने तो शाहरुख़ खान भी यहीं एक विज्ञापन की शूटिंग के लिए अपनी पत्नी गौरी खान के साथ आए. जब अनुष्का को ये बात पता चली तो उन्होंने ठान लिया की वह शाहरुख़ से मिले बिना वहां से नहीं जाएंगी.
शाहरुख़ काफी बिजी थे इसलिए अनुष्का को इंतजार करने के लिए कहा गया और वह ख़ुशी ख़ुशी इसके लिए तैयार हो गईं. मगर सूत्रों की माने तो रणवीर को यह बात गंवारा नहीं थी. जब इंतजार करते करते एक घंटे से ज्यादा बीत गए तो रणवीर ने अनुष्का से कहा कि वह अभी उनके साथ चलें और शाहरुख़ से फिर कभी मिल लें मगर, अनुष्का भी उनकी बता कहां मानने वाली थीं.
उन्होंने कहा कि वह शाहरुख़ से मिलकर ही जाएंगी. इस बात को लेकर दोनों में जमकर बहस हुई और रणवीर ने उनसे कहा कि वो शाहरुख़ से मिलकर बाद में आ जाएं वो जा रहे हैं.






