'गैंग्स ऑफ वासेपुर-2' में अनुराग ने उड़ाया सलमान का मजाक़!
agency
| Jul 31, 2012, 11:25AM IST

लगता है कि सच को परदे पर लाने वाली अपनी इस आदत को लेकर वो कुछ ज्यादा ही गंभीर हो गए हैं, तभी तो अपनी आने वाली फिल्म 'गैंग ऑफ वासेपुर 2' में और किसी का नहीं बल्कि सलमान खान से मिलता-जुलता एक कैरेक्टर फिल्म में डाल दिया है। यह किरदार न सिर्फ सलमान की तरह दिखता है बल्कि उनकी तरह डायलॉग बाजी भी करता है। यह कैरेक्टर सलमान के चर्चित रोल फिल्म 'तेरे नाम' के राधे की तरह दिखेगा।
अनुराग और सलमान के बीच तब से 36 का आंकड़ा चल रहा है, जब से उनके भाई अभिनव को दोनों खान भाइयों ने अपनी फिल्म 'दबंग 2' से निकाल दिया था।






