वेटरन एक्टर अनुपम खेर के पिता का आज सुबह निधन हो गया। इस बारे में अनुपम ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर जानकारी दी। अनुपम ने ट्वीट किया, अभी गोवा में मेरा प्लेन लैंड हुआ और मेरे भाई राजू खेर ने फोन पर मुझे दुनिया के सबसे अच्छे (मेरे पिता)पिता के गुजरने की खबर दी। अब मैं वापस जा रहा हूं।
वहीं शिमला में उनके पड़ोसी हरविंदर सिंह ने दैनिकभास्करडॉटकॉम को फोन पर बताया कि अनुपम के पिता पुष्करनाथ खेर का निधन आज सुबह हो गया। वे पिछले दो-तीन महीने से बीमार चल रहे थे लेकिन किसी को भी यह आभास नहीं था कि वे इतनी जल्दी दुनिया को अलविदा कह देंगे।