सुशांत संग वक्त बिताने के लिए एक्टिंग से ब्रेक लेंगी अंकिता

आखिरकार अंकित लोखण्डे भी खबरों मे आ ही गई हैं । इस तरह की अफवाहें उड़ रही है कि वह जी टीवी के शो 'पवित्र रिश्ता' को छोड़ रही हैं।
इसे अंकिता ने इसे कोरी अफवाह बताकर हंसी में उड़ाने की कोशिश की है। जब उनसे इस बारे में सम्पर्क किया गया तो अंकिता ने कहा कि '' मैं केवल अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ छुट्टियां मनाना चाहती हूं।
यह बात सही है कि जब सुशांत ने शो छोड़ा था तब मैंने भी शो छोडऩे का सोचा था। लेकिन एकता मेम ने मुझे शो में बने रहने के कई कारण दिए और मुझे खुशी है कि मैंने काम करना जारी रखा। मुझे छुट्टियां मनाए बहुत दिन हो गए है और अब जब सुशांत को भी शूटिंग से कुछ समय मिला है तो मैने उसके साथ मिलकर शूटिंग की इस आपाधापी से थोड़ा आराम करने का निर्णय लिया है।''
चैनल और बालाजी के बारे में उनका कहना है कि ''मैने जी टीवी और प्रोडक्शन हाउस दोनों को काफी पहले ही सूचित कर दिया था और उन्होंने मुझे दो महीने का ब्रेक लेने की अनुमति दे दी है और इसके लिए शो की कहानी में भी एक मोड़ दिया है। इसलिए शो के प्रशंसकों को कहानी में कुछ अटपटा नहीं लगेगा और सारी चीजें इतने दिलचस्प तरीके से नियोजित की गई है कि उन्हें शो में मेरी कमी नहीं अखरेगी।''






