हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन अपनी और पूर्व पति ब्रैड पिट संबंधी अफवाहों से तंग आ चुकी हैं।
जेनिफर का कहना है कि उनका और ब्रैड पिट का तलाक हुए छह साल हो गए हैं। लेकिन आज भी लोग हमारे रिलेशनशिप के बारे में बातें करते हैं। 43 वर्षीय जेनिफर अभिनेता जस्टिन थेरक्स के साथ डेटिंग कर रही हैं।
जेनिफर ने कहा, ब्रैड और एंजेलिना के बारे में आज भी लोग मुझसे सवाल पूछते हैं। कैसे जोली ब्रैड की जिंदगी में आई। मुझे इस बारे बात करना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। लोग ऐसी कहानियां बनाकर सिर्फ रुपए कमाना चाहते हैं बल्कि इसमें कोई सच्चाई नहीं हैं।
वह पिछले एक साल से जस्टिन के साथ डेटिंग कर रही हैं और वह अपने आइडल पार्टनर के बारे में अच्छे से जानती हैं।