BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> Amitabh Versus Salman, Both Fight Over Gangs Of Wa

'गैंग्स ऑफ़ वासेपुर' को लेकर अमिताभ-सलमान में छिड़ी जंग!

dainikbhaskar.com | Aug 11, 2012, 15:48PM IST
 
 

आम दर्शकों और क्रिटिक्स ने अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर-2' को लेकर मिली-जुली राय दी लेकिन वासेपुर पर बॉलीवुड में सुपरस्टार वॉर शुरू हो गया है। जहां एक ओर अमिताभ बच्चन को यह फिल्म काफी पसंद आई वहीं दूसरी ओर सलमान खान को लगता है कि अपने परिवार के साथ वे यह फिल्म नहीं देख सकते।

अमिताभ ने फिल्म के बारे में ट्वीट किया “गैंग्स ऑफ वासेपुर बिहार रीजन के हालात को सही तरह दिखाने वाली एक शानदार फिल्म है। इस फिल्म में सभी ने अच्छा अभिनय किया है, फिल्म के विज़ुअल भी काफी अनोखे और अच्छे है और इसका एकदम जुदा संगीत लुभाता है”

लेकिन जब सलमान से इस फिल्म के बारे में राय मांगी गई तो उनका कहना था “कि मैं साफ-सुथरी फिल्में करता हूं, फिल्मों में गाली-गलौच करने की मुझे कोई ज़रूरत नहीं लगती और मैं यही करना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि फिल्ममेकर्स फिल्म बनाते वक्त हमारी भारतीय संस्कृति की इज्जत करें, मेरे परिवार में सभी समझदार हैं लेकिन मैं फिर भी परिवार के साथ यह फिल्म नहीं देख सकता।”

देखते हैं बॉलीवुड के इन दो सुपरस्टार की जुदा राय अनुराग की इस फिल्म को कितना फायदा देती है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment