BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> Amitabh Jaya Celebrating 39th Wedding Anniversary

PHOTOS : अमिताभ-जया की जिंदगी का खूबसूरत सफ़र

dainikbhaskar.com | Jun 03, 2012, 19:18PM IST
 
 


अमिताभ और जया बच्चन की आज शादी की सालगिरह है| इनकी शादी को आज 39 साल पूरे हो गए हैं|बिग बी ने इस खास दिन का जिक्र अपने ब्लॉग पर भी किया है|
बिग बी ने लिखा, आज मेरी और जया की शादी की सालगिरह है.परिवार हमें शुभकामनाएं दे रहा है,मैं बहुत खुश हूं..यह खास दिन मुझे अतीत के उन खूबसूरत लम्हों को फिर याद करा रहा है और मैं इसका जिक्र ब्लॉग में करने से खुद को रोक नहीं पा रहा हूं|

अमिताभ ने ब्लॉग में लिखा 3 जून 1973 में शादी हुई थी, उसके तुरंत बाद जया के साथ छुट्टियों पर गया था फिल्म जंजीर की सफलता मनाने के लिए। अमिताभ ने बताया जया और मैने जंजीर फिल्म का जश्न लंदन मनाने की योजना बनाई थी। लेकिन पिता हरिवंश राय बच्चन चाहते थे कि हम छुट्टियों पर जाने से पहले शादी कर लें।

जंजीर रिलीज होने वाली थी, जया, मैं और कुछ दोस्तों ने प्लान बनाया कि अगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छी चली तो हम लंदन जाएंगे। फिल्म रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छी चली, अब हम प्लान के मुताबिक जाने की तैयारी कर रहे थे। तो मैने अपने अभिभावकों को बताया। लेकिन पिताजी बहुत नाराज हुए और कहा अगर इस लड़की के साथ छुट्टी पर जाना है तो पहले इसके साथ शादी करो, वरना छुट्टियां रद्द कर दो।

बच्चन ने ब्लॉग में लिखा मै भी पिताजी की बात टालना नहीं चाहता था इसलिए परिवार और दोस्तों के साथ जल्दी से सादे अंदाज में शादी कर ली और जया के साथ रात में लंदन के लिए निकल गया। उन्होंने लिखा शादी बंगाली रीति-रिवाजों में हुई थी ।
बिग बी और जया बच्चन को हमारी तरफ से भी हैप्पी वेडिंग एनिवर्सरी| इस मौके पर देखिए उनकी कुछ खास तस्वीरें:

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment