BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> Amitabh Bachchan To Work With Anurag Kashyap

अमिताभ के आगे अनुराग कश्‍यप नतमस्‍तक, बिग बी ने भी माफ किया

1 of 3 Photos
नई दिल्‍ली। महानायक अमिताभ बच्चन ने बड़बोले निर्देशक अनुराग कश्‍यप को माफ कर दिया है। बॉलीवुड में लीक से हटकर फिल्‍म बनाने वाले निर्देशक अनुराग कश्‍यप ने कई मौके पर अमिताभ बच्‍चन और उनके बेटे अभिषेक बच्‍चन पर शब्‍दों से वार किया है।
 
लेकिन अनुराग और अमिताभ दोनों ने पिछली बातों को भूलाकर आगे बढ़ गए हैं। अमिताभ अपने ब्‍लॉग पर लिखते हैं कि मैं अनुराग की शॉर्ट फिल्म में काम करने वाला हूं। वह प्रयोग के तौर पर छोटी-छोटी कहानियों को एक साथ मिलाकर फिल्म बना रहे हैं। 
 
फेसबुक पर अमिताभ ने एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वह अनुराग की शॉर्ट फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। अमिताभ कहते हैं कि फिल्म जगत तेजी से बदल रहा है। मैं कह सकता हूं कि यह भारतीय सिनेमा की खास पहचान का मार्ग प्रशस्त करने वाला दौर है। 
 
अमिताभ को अफसोस है कि वह आज के दौर की आत्मविश्वास और चुनौतियों से भरी फिल्मों के नजरिए से काफी उम्रदराज हो चुके हैं। वह जल्द ही निर्देशक अनुराग कश्यप की शॉर्ट फिल्म में नजर आएंगे। 
 
अनुराग ने कुछ महीने पहले अमिताभ और अभिषेक पर कमेंट करते हुए अपने फेसबुक एकाउंट में लिखा था कि चिटगांव देखना। वो  “खेलें हम जी जान से “ की तुलना में बहुत बेहतरीन फिल्म है। उसकी लागत से 1/8 वें हिस्से में बनी फिल्म। चिटगांव में कहीं बेहतर कलाकार हैं और वो गहरे लगाव से बनायी गयी है। उसके निर्माता चुपचाप बैठ गए क्योंकि किसी ने उन्हें एक फोन किया था। क्योंकि कोई अपने बेटे का करियर बचाने के लिए बदहवास तरीके से प्रयास कर रहा था। 
 
अनुराग ने आगे लिखा था कि बॉलीवुड में आपका स्वागत है। यहां मेहनत, जुनून, क्षमता और प्रतिभा पर ये सच भारी पड़ता है कि आप किसके बेटे हैं। “खेले हम जी जान से” आयी और चली गयी। अब क्या?
 
अनुराग ने भले ही अपनी  पोस्‍ट में अमिताभ या अभिषेक का जिक्र नहीं किया हो लेकिन कश्‍यप और बच्‍चन के मतभेद किसी से छुपे हुए नहीं थे। इससे पहले भी अनुराग सलमान खान और कई पत्रकारों पर शब्‍दों से वार कर चुके हैं। 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment