भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर
अमिताभ बच्चन का चार्टर्ड प्लेन लैंड हुआ। और, महानायक के दीदार के लिए सुबह से एयरपोर्ट पर पलकें बिछाए फैन्स की मानो मुराद ही पूरी हो गई।
वैलेंटाइंस डे को बिग बी अपने साथ अभिषेक, ऐश्वर्या और लिटिल प्रिंसेज आराध्या को भी झीलों की नगरी लेकर आए। अमिताभ फैन्स का अभिवादन स्वीकार करते और हाथ हिलाते हुए एयरपोर्ट से बाहर आए और ऑटोग्राफ्स भी दिए। चारों स्टार्स एयरपोर्ट से अंसल अपार्टमेंट रवाना हुए।
(आगे की स्लाइड्स में जानिए इंदिरा भादुड़ी के निवास पर कैसे हुए बच्चन परिवार का स्वागत।)