BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> Amit Sethi From Bhopal Become Aditi Rao Hydairi Valentine

PICS: भोपाल के अमित सेठी पर फिदा हुईं मर्डर-3 की अभिनेत्री अदिति

1 of 10 Photos
नई दिल्ली.   बॉलीवुड की अदाकारा अदिति राव ने dainikbhaskar.com के पाठक अमित सेठी को अपना वेलेंटाइन चुना है। भोपाल के ओरियंटल इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई करने वाले अमित सेठी ने चार युवाओं को पछाड़ कर अदिति का दिल जीता। dainikbhaskar.com के 'लाइन मारो कॉन्टेस्ट’ में इन पांचों को अपने जुदा अंदाज से अदिति को इंप्रेस करना था। मर्डर 3 की एक्ट्रेस अदिति राव को अमित का सिंपल अंदाज सबसे ज्यादा भाया। सभी फाइनलिस्ट्स को गीतांजली ज्वेल्स की ओर से आकर्षक इनाम भी दिए गए।
 
यहां गुरुवार को आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल दौर में जीतने पर अमित ने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे यादगार वेलेंटाइन डे रहा और वह इसे हमेशा याद रखना चाहेंगे। ‘ये साली जिंदगी’, ‘लंदन न्यूयॉक्र पेरिस’ और ‘मर्डर 3’ की हीरोइन अदिति ने अमित को अपना वेलेंटाइन चुनते हुए कहा कि उन्हें अमित की सिम्पलिसिटी सबसे ज्यादा अच्छी लगी। अदिति ने कहा कि आप जिससे प्यार करते हैं, आप उसके सामने वैसे ही रहते हैं जैसे कि आप हैं, कोई दिखावा नहीं करते और अमित का ऑनेस्ट और सिंपल अंदाज भी ऐसा ही था। 
 
कॉन्टेस्ट में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया था। ऑनलाइन चलाए गए इस कॉन्टेस्ट में 7000 से भी ज्यादा लोगों ने एंट्री भेजी। फाइनल दौर में भाग लेने के लिए अमित के अलावा जयपुर से बासु सारस्वत, अहमदाबाद से कृपार्थ ठूंमर, चंडीगढ़ से दीप गंभीर और चंडीगढ़ के ही क्षितिज कोहली पहुंचे थे। इनके बीच तीन राउंड का मुकाबला हुआ। पहले राउंड में अमित ने अदिति को फूल देकर और यह कहकर इम्प्रेस किया – “क्यूंकि मैं कंप्यूटर साइंस बैकग्राउंड से हूं इसलिए मुझे हर रोज़ कंप्यूटर पर काम करना पड़ता है और जब भी मैं कीवोर्ड पर U और I एल्फाबेट साथ देखता हूं तो मुझे बहुत खुशी होती है...”
 
दूसरे राउंड में अमित ने अदिति को डेडिकेट करते हुए फिल्म ‘रेस’ से ये गाना गाया – “पहली नज़र में कैसा जादू कर दिया..तेरा बन बैठा है मेरा जिया”। इसके बाद जब अदिति के साथ डांस करने की बारी आई तो अमित ज्यादा डांस तो नहीं कर पाए पर अदिति ने उन्हें इसलिए चुना क्योंकि अमित ने कोई दिखावा नहीं किया और उन्हें अमित की यही सिम्पलिसिटी भाई।  
 
फिल्म ‘ये साली जिंदगी’ में अपने दमदार अभिनय का लोहा मनवा चुकी अदिति ‘मर्डर 3’ फिल्म में रणदीव हुड्डा के साथ नज़र आएंगी। ईवेंट में मौजूद दर्शकों के लिए अदिति ने अपनी फिल्म का गाना और ‘बोल न हल्के हल्के’ गाना भी गाकर सुनाया। 
 
पहले राडंड में प्रतिभागियों को अलग अंदाज में अदिति से प्यार का इजहार करना था। इसके आधार पर अगले राउंड के लिए तीन युवाओं का चयन किया गया। दूसरे राउंड में चंडीगढ़ के दीप गंभीर ने अदिति के लिए ‘आंखों में तेरी अजब सी अदाएं हैं’ गाना गाया तो क्षितिज ने ‘एक दिन आप यूं हमको मिल जाएंगे’ गाना गाया। अगले राउंड में तीनों ने अदिति के साथ डांस किया और इसके बाद अदिति ने भोपाल के अमित सेठी को अपना वैलेंटाइन चुना।
 
अदिति ने प्रतियोगिता का जम कर आनंद उठाया और कहा प्यार बहुत ही खूबसूरत अहसास है और जब आपको इतना सारा प्यार मिलता है तो खुशी तो होती ही है।
 
(आगे की स्लाइड्स में देखिए इस कॉन्टेस्ट की तस्वीरें)
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment