आमिर की 'तलाश' जबरदस्त हिट, कमाए 100 करोड़ से ज्यादा
Dainikbhaskar.com
| Dec 16, 2012, 11:57AM IST

डायरेक्टर रीमा कागती की फिल्म 'तलाश' को लेकर भले ही मिक्स्ड रीव्यूज रहे हों, लेकिन फिल्म की सफलता में अब कोई संशय नहीं बचा है। आमिर, रानी और करीना अभिनीत इस फिल्म ने 131.78 करोड़ रुपए की कुल कमाई करते हुए 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है।
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 85.38 करोड़ का कारोबार किया, जबकि विदेशों में इस फिल्म की कमाई 46.4 करोड़ रु. रही। गौरतलब है कि यह फिल्म रिलीज होने से पहले ही अपने म्यूजिक से 15 करोड़ रुपए का कारोबार कर चुकी थी। 30 नवंबर को भारत के 2500 स्क्रीन्स पर एक साथ रिलीज हुई ‘तलाश’ के निर्माण की लागत लगभग 40 करोड़ रुपए थी।






