BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> Akshay Kumar To Inaugrate IFFI In Goa

अक्षय कुमार करेंगे गोवा फिल्म फेस्टिवल का INAUGURATION

agency | Oct 09, 2012, 16:03PM IST
 
 


बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अगले महीने होने वाले 43वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टीवल ऑफ इंडिया (इफ्फी) का उद्घाटन करेंगे।


 


एंटरटेनमेंट सोसायटी ऑफ गोवा (ईएसजी) के उपाध्यक्ष विष्णु वाघ ने कहा, "हमने इस पर अभी अभी अंतिम निर्णय लिया है। इस वर्ष अक्षय कुमार आईएफएफआई का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने इस पर अपनी सहमति दे दी है।"




पणजी में 10 दिनों तक चलने वाले इफ्फी का उद्घाटन 20 नवम्बर को होगा।




वाघ ने कहा कि इस बार इफ्फी का उद्घाटन पहले की तरह बंद कमरे में न होकर प्रकृति के बीच होगा।




उन्होंने कहा, "इस बार यह और भी शानदार होगा जिसमें 1000 आमंत्रित लोगों के अलावा 2500 से अधिक लोग हिस्सा लेंगे। गोवा सरकार इस आयोजन पर नौ करोड़ रुपये खर्च करेगी।"

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment